पाउडर व ब्राउन शुगर बरामद,….

Spread the love

बदनावर:  पुलिस ने कल ग्राम कड़ौदकलां निवासी बालकिशोर पिता रतनलाल धाकड़ को गिरफ्तार कर उसके पास से अल्फा पाउडर व ब्राउन शुगर बरामद की। एसआई श्वेता प्रजापत को मुखबिर से सूचना मिलने पर पेटलावद रोड पर खेल मैदान ग्राउंड के गेट के पास से आरोपी को धर दबोचा। गवाहों एवं अपने अनुभव के आधार पर अवैध मादक पदार्थ पाया जाने पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *