Breaking

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में किया अपने मताधिकार का प्रयोग,…

Spread the love

पी एम मोदी ने लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, “आज तीसरे चरण का मतदान है। मैं देशवासियों को विशेष रूप से आग्रह करुंगा कि लोकतंत्र में मतदान एक सामान्य दान नहीं है। हमारे देश में दान का एक महात्मय है। उसी भाव से देशवासी ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। आज तीसरे चरण का मतदान है। अभी तीन सप्ताह और मतदान चलेगा। मतदान के चार दौर आगे भी हैं। मेरा गुजरात में मतदान के नाते यही एक रेगुलर जगह है जहां से मैं मतदान करता हूं। अमित भाई यहां भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि वे आज मध्य प्रदेश जाएंगे। उन्होंने कहा, “मैं कल ही आंध्र प्रदेश से आया हूं। यहां से मध्य प्रदेश जाना है। महाराष्ट्र जाना है, फिर आगे जाना है। इसलिए मैं ज्यादा बात तो नहीं कर पाऊंगा। लेकिन मैं उन लोगों का अभिवादन करता हूं जो मतदान की इस प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *