Breaking

MP NEWS: कमलनाथ के खास अजय आज छोड़ेंगे कांग्रेस: भाजपा की लेंगे सदस्यता,…

Spread the love

मप्र में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगने वाला है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा में भाजपा ने एक बार फिर सेंधमारी कर दी है। कमलनाथ के पूर्व साथी और सबसे विश्वसनीय माने जाने वाले पूर्व प्रोटेम स्पीकर दीपक सक्सेना के बड़े बेटे अजय सक्सेना आज भोपाल में भाजपा में शामिल होंगे। उनके साथ छिंदवाड़ा पार्षद दल के नेता पंडित राम शर्मा, पूर्व मंडी अध्यक्ष नंद किशोर सूर्यवंशी, पूर्व नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेश साहू समेत अमरवाड़ा, हर्रई, छिंदवाड़ा, ब्लॉक और नगर के सैकड़ों पदाधिकारी भी भाजपा में शामिल होंगे।

2:00 बजे लेंगे सदस्यता: पूर्व विधायक अजय सक्सेना के भाजपा में जाने की अटकलें लंबे समय से लगाईं जा रही हैं। अजय अपने समर्थकों के साथ देर रात भोपाल के लिए रवाना हो गए थे। भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में वे कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल होंगे। इस दौरान भाजपा के कई बड़े नेता वहां मौजूद रहेंगे।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *