मप्र में आज छाए रहेंगे घने बादल: होगी तापमान में बढ़ोतरी,…

Spread the love

मप्र में नीमच जिले का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया। खास तौर से रात के तापमान में एक दिन पहले अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ वृद्धि देखी गई।
वहीं, शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आज तापमान में 1 से 2 डिग्री वृद्धि होने और आसमान पर घने काले बादल छाए रहने की संभावना है। दोपहर के समय तेज गर्मी और उमस का एहसास लोगों को हो सकता है।
दोपहर के समय भीषण गर्मी के चलते बाजारों में सन्नाटा दिखाई दे सकती है। आने वाले दिनों में तापमान में और भी वृद्धि होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *