नीमच। हिंदू भगवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने अमित शर्मा एडवोकेट को हिंदू भगवा वाहिनी मध्य प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में अमित शर्मा हिंदू भगवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष एवं विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के कार्यरत थे । जनहित एवं कानून के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों को देखते हुए उन्हें यह बड़ी जवाबदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शर्मा ने उन्हें सौंपी है । अमित शर्मा ने बताया कि अब वे प्रदेश में हिंदू भगवा वाहिनी के पदाधिकारियों की शीघ्र नियुक्तियां कर उन्हें भी जिम्मेदारियां सौंपेंगे।