जावद।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर 19 सितम्बर से एक साथ ‘जन आक्रोश यात्रा’ शुरू की गई है। इस यात्रा के लिए कांग्रेस ने गणेश चतुर्थी का दिन चुना है। यह यात्रा प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेंगी, जिसकी कुल दूरी 11,400 किलोमीटर होगी। उल्लेखनीय है कि यह यात्रा भाजपा की ‘जन आशीर्वाद रैली’ के जवाब में निकाली जा रही है। जन आक्रोश यात्रा जावद में बुधवार को सुबह 10 बजे पहुंचेगी। जन आशीर्वाद यात्रा का कांग्रेस नेता समंदर पटेल के नेतृत्व में धूमधाम से बुधवार को जन आक्रोश यात्रा का भव्य स्वागत कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा किया जायेगा। कांग्रेस नेता पटेल ने बताया कि जन आक्रोश यात्रा का नगर के नीमच रोड़ स्थित गांधी चौराहे पर नेता जीतू पटवारी व सभी वरिष्ठ नेतागणों का स्वागत किया जाएगा
कांग्रेस इस यात्रा के जरिए भाजपा के खिलाफ आम लोगों के आक्रोश को आवाज देगी। भाजपा प्रदेश में 18 साल से सत्ता में है लेकिन लोग भाजपा की सरकार से खुश नहीं हैं क्योंकि किसानों पर हो रहे जानलेवा हमले, पटवारी घोटाला और आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत किया गया भ्रष्टाचार है।
। इसी तरह भाजपा कई योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करने के भ्रम में रखकर जनता के साथ धोखा कर रही है। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कांग्रेस नेता समंदर पटेल ने आग्रह किया है कि जन आक्रोश यात्रा का स्वागत कर इस मुहिम का हिस्सा बन भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलन्द कर आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को परास्त कर कांग्रेस को जिताने का संकल्प लें ।