रतलाम : जिले के भैंसाडाबर गांव में शादी में की गई आतिशबाजी की चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई। आग बुझाने दौड़े दो बारातियों की कुएं में गिरने से मौत हो गई। अंधेरा होने से युवकों को कुआं नजर नहीं आया और दोनों कुएं में समा गए। बारातियों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर बारातियों और ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर दोनों को बाहर निकाला लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को आदिवासी समाज में शादी थी। गोविंद डिंडोर की बारात पिपलौदा तहसील के गांव बड़ौदा से बद्रीलाल निनामा के घर जा रही थी। गांव से कुछ दूरी पर बारात रोककर दूल्हे से खेजड़ी काटने की रस्म निभाई जा रही थी। इस दौरान की गई आतिशबाजी से गेहूं के खेत में आग लग गई। विनोद और अजय बामनिया आग बुझाने दौड़े जिनकी कुएं में गिरने से मौत हो गई । मृतक अजय गांव के सरपंच अनिल बामनिया का छोटा भाई था