भोपाल : मप्र में कांग्रेस नेताओं को भाजपा में शामिल करा कर हर दिन पार्टी झटका दे रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस के रीवा, सतना, सांवेर, शहडोल, अनुपपूर एवं जबलपुर के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियां एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर चुनाव प्रदेश प्रभारी, न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मंत्री तुलसी सिलावट, सतना सांसद गणेश सिंह उपस्थित थे।