भोपाल: में कुत्तों ने 6 साल के बच्चे के जबड़े को नोंच दिया। साथ ही तीन दांत भी खा गए। इस हमले में बुरी तरह से जख्मी बच्चे को कमला नेहरू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, बच्चा गंगा नगर बस्ती में रहने वाले इमरान खान का है। वह मजदूरी करते हैं। रात में बेटा हुमेर घर के बाहर खेल रहा था, तभी एक आवारा कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को नीचे गिराया और हुमेर के होंठ और जबड़ा खा लिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर दौड़कर आए लोगों ने जैसे-तैसे कुत्ते को भगाया और बच्चे को बचाया। आनन-फानन में खून से लथपथ बच्चे को कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता इमरान ने बताया कि मुझे कमला नेहरू अस्पताल में दवाएं बाहर से लाने को कहा गया। मेरे पास पैसे नहीं हैं।
मजदूरी करता है बच्चे का परिवार: पीड़ित बच्चा वार्ड नंबर 24 स्थित साइंस सेंटर के पास बाणगंगा क्षेत्र में रहता है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। कुत्तों के हमले बच्चे के मुंह और शरीर पर गहरे जख्म हो गए हैं। खासकर जबड़ा बुरी तरह से जख्मी हुआ है। नेता प्रतिपक्ष जकी ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।