सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में विकास पर्व के दौरान नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा एवं पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग ने सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में 19 करोड़ 94 लाख 58 हजार के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया।
सुवासरा में 19 करोड़ 21 लाख 41 हजार की लागत से निर्मित होने वाले सुवासरा से रुणीजा रोड का भूमि पूजन किया। ग्राम बदन जी का खेड़ा में 42 लाख 93 हजार की लागत से निर्मित होने वाली बदन जी का खेड़ा पुलिया निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। ग्राम लोढ़ा खेड़ी में 29 लाख 24 हजार की लागत से निर्मित होने वाले ग्राम लोढ़ा खेड़ी पुलिया निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। ग्राम रुणीजा में विधायक निधि से निर्मित 1 लाख रुपए टीन शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।
मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कहा कि सरकार ने जन्म से लेकर मृत्यु तक योजनाएं बनाई है जिसमें पात्र व्यक्तियों को लाभ मिल रहा है । अभी हाल ही में लाडली बहना योजना लागू की गई है। इसमें अभी 1 हजार रुपए दिए जा रहे हैं जो धीरे धीरे आगे बढ़कर 3000 तक कर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों का ब्याज माफ किया जा रहा है।
किसान भाइयों के लिए मध्यप्रदेश पहला ऐसा प्रदेश है। जिसमें 1 साल में 12 हजार रुपए मिलेंगे । महिलाओं के लिए मातृंदना योजना, विवाह सहित अन्य योजनाएं है। खाद्यान्न पर्ची से लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न मिल रहा है। उन्होंने कहा की आयुष्मान योजना के लाभ से हर पात्र व्यक्ति हर साल 5 लाख का इलाज फ्री करवा सकता है। इसके अलावा संबंल योजना भी हितकारी योजना है। मुख्यमंत्री सीखो और कमाओ योजना बनाई है। जिसमें युवाओं के लिए 1 साल के अंदर 1 लाख नौकरियां दी जा रही हैं।