भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री लाल सिंह आर्य एक दिवसीय प्रवास पर नीमच पहुंचे।
यहां उन्होंने वात्सल्य भवन पर संत रविदास मंदिर निर्माण यात्रा के संबंध में कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने आगामी 25 जुलाई से संत रविदास मंदिर निर्माण को लेकर प्रारंभ की जा रही यात्रा के संबंध में जानकारी दी।
साथ ही इस संबंध में की जा रही तैयारियों के बारे जाना। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा संत रविदास जी का भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इसी संबंध में मध्यप्रदेश में 5 स्थानों से रथ यात्रा निकाली जा रही हैं।
यह यात्रा नीमच, सिंगरौली, बालाघाट, मांडव और शोयपुर से एक साथ निकलेगी जो 12 अगस्त को सागर पहुंचेगी। यात्रा 18 दिन तक चलेगी, यात्रा को सामाजिक समरसता यात्रा का नाम दिया गया है। इस यात्रा का भव्य स्वागत हो, यात्रा को भव्य बनाने के उद्देश्य से आज यह बैठक आयोजित की गई थी।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, बीजेपी जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।