नीमच ।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का आज नीमच हवाई पट्टी पर वायुयान से आगमन हुआ। हवाई पट्टी पर पूर्व मंत्री एवं जावद क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरुद्ध मारू, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल एवं जनप्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल का आत्मीय स्वागत किया। प्रशासन की ओर से उज्जैन संभाग आयुक्त आशीष सिंह, नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया ने उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल की अगवानी की और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे । उसके बाद उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नीमच हवाई पट्टी से कार द्वारा मनासा के लिए प्रस्थान किया।

