Breaking

जीबीएस संक्रमण : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल पहुंचे संक्रमण का जायजा लेने, दिए निर्देश

Spread the love

नीमच। (AP NEWS EXPRESS)

जी बी एस संक्रमण के कहर से मनासा में हुई दो मौत के बाद प्रदेश सरकार भी हरकत में आ गई और आज स्वास्थ्य मंत्री एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल हालात का जायजा लेने व प्रशासनिक वह स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक लेने मनासा पहुंचे जहां उन्होंने स्थिति का जायजा लेने के साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में भर्ती पीड़ितों के हाल-चाल भी जाने। उप मुख्यमंत्री शुक्ल मृतकों के घर भी गए। इस दौरान मनासा कांग्रेस ने आवेदन देकर नवनिर्मित शासकीय चिकित्सालय में समुचित डॉक्टरों को पदस्थ करने की मांग भी रखी। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान उपचार रत मरीजों को बेहतर इलाज व सुविधा प्राप्त करवाने की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि अस्पताल को अपडेट किया जा रहा है। सेपरेट वार्ड भी तैयार हो रहा है एडवांस लाइफ स्पोर्ट एंबुलेंस, वेंटिलेटर ऑपरेटर क्रिएट करने के भी निर्देश दे दिए गए हैं, दवाई आदि की समुचित व्यवस्था भी क्रिएट करने के साथ कंट्रोल रूम भी स्थापित हो रहा है इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है। जो अस्पताल में भर्ती हैं वह भी खतरे से बाहर हैं। दो वेंटीलेटर पर है वह भी खतरे से बाहर होकर वेंटिलेटर से बाहर आ रहे हैं। जिले के मनासा में जीबीएस वायरस से संक्रमित लोगों व दो की मौत का मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में है! आज शनिवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व डिप्टी सीएमराजेंद्र शुक्ल मनासा पहुंचे! उन्होंने इस बीमारी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए वहीं पीड़ित परिवार से मिले! 17 वर्षीय बेटे की GBS से हुईं थी मौत उस परिवार के घर गए। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का आज नीमच हवाई पट्टी पर वायुयान से आगमन हुआ। हवाई पट्टी पर पूर्व मंत्री एवं जावद क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरुद्ध मारू, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल एवं जनप्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल का आत्मीय स्वागत किया। प्रशासन की ओर से उज्जैन संभाग आयुक्त आशीष सिंह, नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया ने उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल की अगवानी की और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे । उसके बाद उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नीमच हवाई पट्टी से कार द्वारा मनासा के लिए प्रस्थान किया।
प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री, लोक स्‍वास्‍थ्‍य एवं चिकित्‍सा शिक्षा विभाग राजेन्‍द्र शुक्‍ल ने शनिवार को नीमच जिले के मनासा पहुच कर अधिकारियों की बैठक में जी.बी.एस. संभावित मरीजों के उपचार की व्‍यवस्‍था घर-घर स्‍क्रीनिंग की व्‍यवस्‍था और संभावित बीमारी की रोकथाम के उपायों पर विस्‍तार से समीक्षा की और आवश्‍यक निर्देश भी दिए। बैठक में संभागायुक्‍त उज्‍जैन आशीष सिह ने उप मुख्‍यमंत्री को अवगत कराया, कि मनासा के सभी वार्डो में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग टीमों द्वारा घर-घर सर्वे कर सामान्‍य सर्दी, खासी, बुखार के मरीजों को चिंहित किया जाकर, पीडितों के परिवारजनों को स्‍वास्‍थ्‍य उपायों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। सभी मरीज उपचार रत होकर ठीक है। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने बैठक में उप मुख्‍यमंत्री श्री शुक्‍ल को जिला प्रशासन एवं जिले की स्‍वास्‍थ्‍य टीमों द्वारा मनासा में घर-घर स्‍क्रीनिंग कार्य, जनजागरूकता कार्य और रिर्पोटेड मरीजों की नि:शुल्‍क त्‍वरित उपचार व्‍यवस्‍था और मरीजों के निरंतर फालोअप की व्‍यवस्‍था के बारे में विस्‍तार से अवगत कराया। उप मुख्‍यमंत्री श्री शुक्‍ल ने जिला प्रशासन द्वारा मनासा में संभावित मरीजों के रिर्पोट होने के बाद त्‍वरित कार्यवाही कर घर-घर स्‍क्रीनिंग सेम्‍पलिंग एवं उपचार की व्‍यवस्‍था के कार्य की सराहना की। उप मुख्‍यमंत्री श्री शुक्‍ल ने मनासा सिविल अस्‍पताल में स्‍क्रीनिंग में पाए जाने वाले संभावित रोगियों के त्‍वरित नि:शुल्‍क उपचार के लिए मनासा में वेंटीलेटरयुक्‍त एक पृथक से वार्ड स्‍थापित करने और इस वार्ड में चिकित्‍सक सहित आवश्‍यक मानव संसाधन उपलब्‍ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। जिससे,‍कि सर्दी, खासी, बुखार के मरीजों व अन्‍य मरीजों को स्‍थानीय स्‍तर पर तत्‍काल उपचार की सुविधा उपलब्‍ध हो सके और मरीजों को अन्‍यत्र रेफर ना करना पडे।

उप मुख्‍यमंत्री ने संभावित जीबीएस के फैलाव को रोकने के समुचित उपाय सुनिश्चित करने, चिंहित, रिर्पोटेड मरीजों को त्‍वरित उपचार सुविधा मुहैया कराने, मनासा में पर्याप्‍त संख्‍या में आवश्‍यक दवाईयों की उपलब्‍धता सुनिश्चित करने तथा मनासा में वेंटीलेटरयुक्‍त एक लाईव सर्पोट सिस्‍टम के साथ एम्‍बुलेंस की उपलब्‍धता तत्‍काल सुनिश्चित करने के निर्देश भी स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को दिए है। साथ ही मेडीकल कालेज नीमच से मनासा में चिकित्‍सकों की टीम भी तैनात करने के निर्देश दिए है । उपमुख्‍यमंत्री श्री शुक्‍ल ने बैठक में उक्‍त संभावित रोग से बचाव एवं सुरक्षा के उपायों का व्‍यापक प्रचार प्रसार विभिन्‍न माध्‍यमों से करने और सर्वे टीम के माध्‍यम से सभी प्रभावित वार्डो में निवासियों को पानी उबाल कर पीने एवं रोग से बचाव व सुरक्षा के उपायों पर अमल करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश भी दिए। उप मुख्‍यमंत्री श्री शुक्‍ल ने मनासा में पीडित परिवारों की सहायता एवं उपचार संबंधी सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए कंट्रोल रूम स्‍थापित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में विधायक मनासा अनिरूद्ध मारू, नीमच विधायक दिलीप सिह परिहार, न.प. अध्‍यक्ष प्रतिनिधि डॉ.अजय तिवारी, भाजपा जिला अध्‍यक्ष श्रीमती वंदना खण्‍डेलवाल, कमिश्‍नर उज्‍जैन आशीष सिह, कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा एवं भोपाल से आए आयुक्‍त नगरीय प्रशासन संकेत भोंडवे, स्‍वास्‍थ्‍य आयुक्‍त तरूण राठी एवं मिशन संचालक डॉ. सलोनी सिडाना भी उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *