Breaking

उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल  आज आएंगे मनासा 

Spread the love

नीमघ।

 प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग  राजेंद्र शुक्ल का  आज 17 जनवरी 2026 शनिवार को वायुयान द्वारा प्रातः 10 बजे भोपाल से प्रस्थान कर प्रातः 10: 45 बजे नीमच हवाई पट्टी पर आगमन होगा। तत्पश्चात उपमुख्यमंत्री नीमच से कार द्वारा मनासा के लिए प्रस्थान करेंगे वे प्रातः 11:30 बजे मनासा पहुंचकर जीबीएस वायरस की रोकथाम एवं उससे प्रभावितों के उपचार के संबंध में रेस्ट हाउस मनासा पर बैठक लेंगे। श्री शुक्ल दोपहर 12:00 बजे मनासा में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दोपहर 12:45 बजे मनासा से नीमच के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 1.30 बजे नीमच हवाई पट्टी पहुंच कर स्टेट प्लेन से नीमच से रीवा जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *