नई कृषि उपज मंडी में कियोस्क मशीन स्थापित,  नवाचार से किसानों के समय की होगी बचत

Spread the love
नीमच। AP NEWS EXPRESS 
कृषि उपज मंडी समिति नीमच में  हिमांशु चंद्रा कलेक्टर के निर्देशन, प्रबंध संचालक मंडी बोर्ड मुख्यालय के मार्गदर्शन तथा  संजीव साहू भार साधक अधिकारी के सहयोग से कृषक को कृषि उपज विक्रय के समय को न्यूनतम किए जाने की दिशा में (इन्नोवेटिव) ऑटोमेशन नवाचार पहल की गई है। इस पहल से अब किसान भाइयों को लाइन में नहीं लगना होगा क्योंकि अब वे अत्याधुनिक ई-मंडी कियोस्क मशीन के माध्यम से खुद कर सकेंगे  प्रवेश तथा पंजीयन जिससे उनका समय तो बचेगा ही साथ ही मंडी कृषक डिजिटली आत्मनिर्भर बनकर डिजिटल इंडिया कृषि के क्षेत्र में अपना योगदान देगा । उल्लेखनीय है कि मंडी समिति निरंतर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन, मंडी बोर्ड मुख्यालय के निर्देशन तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से मंडी को हाइटेक मंडी के रूप में विकसित किए जाने की और सतत अग्रसर हो रही है ।
मंडी सचिव उमेश बसेड़िया शर्मा  ने  बताया कि पूर्व से मुख्यालय द्वारा कृषि उपज विक्रय के समय को न्यूनतम करने हेतु लागू ई मंडी योजना फार्मगेट योजना लागू की गई है इसी को अपग्रेड कर मंडी द्वारा दो नग कियोस्क मशीन स्थापित की गई है। आगे भी कृषक हित में मंडी नवाचार पहल के साथ किसान भाइयों को अच्छी सुविधा प्रदान करने में अग्रसर रहेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *