विकास की इबारत लिख रही ग्राम पंचायत अल्हेड

Spread the love

मनासा। (सुभाष व्यास)
जिले की मनासा तहसील के गांव अल्हेड की ग्राम पंचायत ने विकास की अनुकरणीय पहल करते हुए ,पंचायत स्तर पर ग्राम वासियों को एक सुंदर गार्डन, जिसमें भोलेनाथ की प्रतिमा के साथ साथ नन्हे बच्चों के लिए मनोरंजन के लिए झुले, चकरी व फव्वारे की सौगात दी है।
गांव के आंगनवाड़ी केंन्द्र व उपस्वास्थ्य केन्द्र के समीप बना यह सुंदर गार्डन रंगीन फव्वारों के साथ सुसज्जित रोशनी से जगमगा कर ग्रामवासियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन गया है। स्वच्छता मद से बने इस सुसज्जित गार्डन को ग्राम पंचायत ने मनासा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू के मार्गदर्शन एवं ग्राम वासियों के सहयोग से तैयार किया है। बगीचे में बैठने की सुसज्जित व्यवस्था के साथ सौंदर्यीकरण हेतु भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा स्थापित की गई हैं जिसे फाउंटेन से कवर किया गया है। बाउंड्री वाल के साथ सुसज्जित प्रवेश द्वार से बने इस गार्डन की हरियाली लोगों को आकर्षित कर रही है। शाम होते ही ग्रामवासी बच्चों के साथ गार्डन में घुमते दिखाई देते हैं, बच्चों के लिए यह स्थल भरपूर मनोरंजन का केंद्र दिखाई देने लगा है। ग्राम पंचायत सरपंच आनंद श्रीवास्तव ने इसे लेकर क्षेत्रीय विधायक व ग्रामवासियों का आभार जताया है।
उल्लेखनीय है कि पुर्व में ग्राम पंचायत को उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरस्कृत किया गया है। ग्राम पंचायत ने विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू का आभार जताया है,जो समय समय पर ग्राम पंचायत के विकास और गांव के सौंदर्यीकरण हेतु मार्गदर्शन करते रहते है , साथ ही सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सासंद बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान, संगठन स्तर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित, प्रशासनिक स्तर पर कलेक्टर हिमांशू चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, एसडीएम किरण आँजना, जनपद सीइओ आरिफ खान, जिला पंचायत सदस्य धापू बाई श्याम लाल वसीटा और जनपद पंचायत सदस्य सीताबाई गंगाराम कछावा का भी ग्राम पंचायत को विकसित करने में हर संभव सहयोग मिलता रहा है। पंचायत सरपंच ने कहा कि गांव के युवा हर विकास कार्य में पंचायत का कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करते है। कोई श्रमदान करने में पीछे नहीं रहता है। पंचायत की छोटी सी अपील पर युवा अपने अपने स्तर पर सहयोग करने में जुट जाते है। बडे बुजुर्गो का मार्गदर्शन भी पंचायत समय समय पर लेकर गांव का विकास करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *