नीमच। (AP NEWS EXPRESS)
रोटरी क्लब नीमच कैंट द्वारा सुखानंद महादेव, अठाना (जावद) में क्लब परिवार का वन विहार पिकनिक उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष आशीष दरक, सचिव विशाल जैन एवं कोषाध्यक्ष मुकेश पाटीदार सहित समस्त पदाधिकारी व सदस्य अपने परिवार सहित उपस्थित थे ।
पिकनिक के दौरान बच्चों के लिए हाउजी, बड़ों के लिए रोचक खेल तथा महिलाओं के लिए विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के बीच सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया तथा प्राकृतिक झरने में स्नान कर मनोरंजन किया। सामूहिक फोटो व हंसी–खुशी के पलों ने इस दिन को और भी यादगार बना दिया।
क्लब अध्यक्ष आशीष दरक ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से क्लब परिवार में आपसी सौहार्द, एकजुटता और मित्रता की भावना और प्रगाढ़ होती है।

