नीमच । (AP NEWS EXPRESS)
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक उमेश यादव एवं सायबर सेल प्रभारी प्रदीप शिन्दे के नेतृत्व में सायबर सेल एवं पुलिस थाना जीरन की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा पुलिस थाना जीरन के अपराध क्रमांक 198/2025 धारा 109,333,324(4),3(5) बीएनएस में 10 हजार के फरार ईनामी आरोपी कारूलाल पिता शांतिलाल मीणा निवासी अमावली मोड़ थाना धोलापानी जिला प्रतापगढ़ को उसके घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया ।
ग्राम केरी में हुई फायरिंग घटना का इनामी आरोपी गिरफ्तार

