नीमच। (AP NEWS EXPRESS)
देर रात लगभग 3:00 बजे एक अज्ञात चोर कृष्णा नगर स्थित पीयूष पिता रमेशचंद्र गर्ग के मकान में छत से उतरकर फर्स्ट फ्लोर की खिड़की खोल मकान में घुस गया एवं ग्राउंड फ्लोर पर सोए रमेश जी के कमरे में पहुंचकर वहां रखी अलमारी खोलकर उसमें से बैग निकाल उसे खोला ही था कि इस दौरान अचानक रमेश जी ने करवट बदली तो वह आनन – फानन में बैग छोड़कर पुनः छत के रास्ते भाग निकला। इस अज्ञात चोर का छत से उतरकर फर्स्ट फ्लोर की खिड़की से अंदर आना व वापस मकान के पीछे के हिस्से से भागना मकान के सामने लगे सीसीटीवी कमरे में कैद हो गया है।

