जिले में ट्रैक्टर ट्रालियों पर आज लगेंगे रिफ्लेक्टर, चलेगा विशेष अभियान

Spread the love
नीमच।
जिले में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत कलेक्टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में 12 फरवरी  को जिले में उपलब्ध सभी ट्रेक्टर ट्रॉलियों पर रिफलेक्टर लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिले में ट्रेक्टर ट्रॉलियों पर रिफलेक्टर लगाने के लिए विशेष अभियान के अंतर्गत नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है। जिला पंचायत सीईओ गुरू प्रसाद इस अभियान के जिला नोडल अधिकारी है। जिला परिवहन अधिकारी को ट्रेक्टर ट्रॉलियों पर लगाने के लिए 12 हजार रिफलेक्टर की व्यवस्था करने का दायित्व सौंपा गया है। एसडीएम इस अभियान के विकासखण्ड स्तरीय नोडल अधिकारी एवं जनपद सीईओ सहायक नोडल अधिकारी रहेगें। जिला पंचायत सीईओ गुरू प्रसाद  ने बताया  कि रिफलेक्टर लगाने के विशेष अभियान के तहत 12 फरवरी को प्रातः 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक रिफलेक्टर लगाने का कार्य किया जावेगा। एसडीएम   अभियान के तहत लगाये गये रिफलेक्टर एवं ट्रेक्टर ट्रॉलियों की संख्यात्मक जानकारी  देगें। तहसीलदार एवं जनपद सीईओ क्षेत्र का सतत भ्रमण कर, अभियान की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करेगें। इस अभियान के तहत 12 फरवरी 24 को एक दिन में ही जिले के सभी ट्रेक्टर ट्रॉलियों पर रिफलेक्टर लगाने का कार्य किया जावेगा। किसानों और ग्रामीणों से अपील की गई है, कि वे 12 फरवरी 2024 को अपने-अपने ट्रेक्टर ट्रॉलियों पर रिफलेक्टर अवश्य लगवाएं और सडक सुरक्षा अभियान में सहभागी बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *