शिवसेना ने दिया ज्ञापन, हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग

Spread the love

नीमच। शिवसेना के जिला पदाधिकारी व शिव सैनिकों ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन पुलिस अधीक्षक नीमच को सौंप कर मांग की है की हिंदू समाज सेवियों पर गुंडो द्वारा किए गए जानलेवा हमले के अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर उन पर कठोर कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन में कहा गया है कि मंदसौर और नीमच की राजस्थान सीमा से सटे हुए प्रतापगढ व अन्य क्षेत्र के गुंडा तत्वों द्वारा बदमाश हिस्ट्री शीटरों द्वारा लगातार हिन्दू समाज के समाजसेवियों पर हमले कर उन्हे आतंकित करने का प्रयास किया जा रहा है।

नीमच के हिन्दू समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर जो हिन्दू समाज के धार्मिक स्थलों के लिए समय-समय पर बढ़-चढ़कर अपना सहयोग समर्पित करते रहते हैं। सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी सहभागिता अग्रणी रहती है। उन पर 4 फरवरी रविवार की शाम को कायराना हमला किया गया घटना में बाबू फकीर नामक मुस्लिम गुंडा हमलावर था जो पलटवार में मारा गया। इसी प्रकार समाज सेवी बंशी गुर्जर पर भी हमला हुआ । जो षडयंत्र पूर्वक किया गया । प्रतापगढ व नीमच के आसपास के क्षेत्र के लोग नीमच में दशहत फैला रहे हैं। समय रहते इन पर कार्यवाही अगर नहीं की गई तो भविष्य में इनके हौसले बुलंद होकर यह शहर को आतंकी भट्टी में झोंक सकते हैं। अतः इन हमलावरों पर सख्त कार्रवाई की जावे। ज्ञापन देने में शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विद्युत लता, रंजना गुप्ता, जिला प्रमुख कन्हैया शर्मा, जिला मंत्री हरीश शर्मा, मनोरमा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *