चैंपियंस ट्रॉफी से पहले आतंकी हमला, दहला पाकिस्तान, 11 की मौत,….

Spread the love

बलूचिस्तान: पाकिस्तान में शुक्रवार को एक बड़ा बम धमाका हुआ है। इसमें 11 लोगों की मौत हुई है और छह अन्य घायल हैं। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक धमाका दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में हुआ है। एक वाहन में कोयला खनिकों को ले जाया जा रहा था। तभी घात लगाकर वाहन पर धमाका किया गया है।
बता दें कि ट्रक से श्रमिकों को बलूचिस्तान प्रांत के हरनाई इलाके में मौजूद एक खदान में लाया गया था। पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत दशकों से आतंकवाद से जूझ रहा है।
रिमोट से किया धमाका
अर्धसैनिक बल के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि रिमोट कंट्रोल डिवाइस के माध्यम से कोयला खनिकों के ट्रक को निशाना बनाया गया है। हालांकि अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। क्षेत्र के डिप्टी कमिश्नर हजरत वली आगा ने कहा कि बम विस्फोट के समय ट्रक में 17 खनिक सवार थे। स्थानीय अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा कि घायलों में से दो की हालत नाजुक है।
बलूचिस्तान में पिछले कुछ सालों में आतंकी हमलों में काफी इजाफा हुआ है। यह इलाका खनिज संपन्न है। मगर चीन और पाकिस्तान के बढ़ते प्रभाव का बलूच लोग विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि हमारे संसाधनों पर चीन और पाकिस्तान का कब्जा गैर-कानूनी है। यही वजह है कि बलूचिस्तान में चीन के प्रोजेक्ट और नागरिकों को निशाना बनाया जाता है।
पुलिस ने धमाके की जांच की शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *