जम्मू कश्मीर में 11:00 तक हुई 24 फ़ीसदी से ज्यादा वोटिंग

Spread the love

 जम्मू-कश्मीर ।विधानसभा चुनाव जम्मू – कश्मीर के दूसरे चरण में 6 जिलों की 26 विधानसभा सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। इसमें 25.78 लाख मतदाता शाम 6 बजे तक वोट डाल सकेंगे।

सुबह 11 बजे तक 24.10 फीसदी वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा पूंछ में 33.06% वोटिंग हुई, जबकि श्रीनगर में सबसे कम 11.67% वोट डाले गए।

सेकेंड फेज की 26 सीटों में से 15 सीटें सेंट्रल कश्मीर और 11 सीटें जम्मू की हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे फेज में 239 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इनमें 233 पुरुष और 6 महिलाएं हैं।

दूसरे फेज में 131 कैंडिडेट्स करोड़पति और 49 पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं। जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने अपनी संपत्ति केवल 1,000 रुपए घोषित की है।  वोटिंग के दौरान उन्होंने कहा- PDP, NC और कांग्रेस की सरकारों में यहां डर का माहौल था।

पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला गांदरबल और बीरवाह से चुनाव लड़ रहे हैं। उमर लोकसभा चुनाव में बारामुला सीट तिहाड़ जेल से चुनाव लड़े इंजीनियर राशिद से हार गए थे। इस बार भी गांदरबल सीट पर उनके खिलाफ जेल में बंद सरजन अहमद वागे उर्फ आजादी चाचा मैदान में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *