प्यार में अंधी हुई ‘भाजपा नेत्री’ 2 बच्चों की मां पुलिसकर्मी के साथ भागी

Spread the love
लखनऊ। 
भदोही से एक भाजपा नेत्री अपनी जवान बेटी और नाबालिग बेटे को छोड़ कर  आशिक पुलिस कर्मी के साथ फरार हो गई । जानकारी के अनुसार भाजपा नेत्री भाजपा के टिकट पर नगरपालिका चेयरमैन का चुनाव लड़ चुकी है। जिस पुलिसकर्मी के साथ भाजपा नेत्री फरार हुई है. वो उत्तर प्रदेश की मित्र पुलिस में बतौर कांस्टेबल  पदस्थ है। यह मामला गोपीगंज नगर का है।
उल्लेखनीय कि भाजपा नेत्री के पति का घर भदोही में है. जहां पर वो पति और दो बच्चों के साथ  रहती थी. महिला का आशिक गोंडा जिले का रहने वाला है और वह भदोही में पदस्थ है. पुलिसकर्मी उन्हीं के मकान में किराए किराएदार था. महिला की उम्र 45 साल है. जबकि आशिक सिपाही की उम्र से 30 साल ज्यादा है। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की है ।
महिला के पति का आरोप है कि पत्नी घर से करोड़ो के जेवर और नगदी लेकर सिपाही के साथ फरार हुई है । एक साल पहले गोंडा निवासी सिपाही विनय तिवारी उर्फ राज तिवारी उनके मकान में किराए पर रहने आया था. पति ने बताया कि सिपाही उसकी पत्नी की कुछ आपत्तिजनक वीडियो और फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने लगा था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *