गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चेम्पियनशिप का आगाज , सफलता का परिचायक है खेल में अनुशासन – सांसद गुप्ता

Spread the love
नीमच।
 मध्य प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन और जिला फुटबाल संघ के संयुक्त तत्वाधान में 8 से 17 सितंबर तक आयोजित सब जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चेम्पियनशिप का आगाज आज रविवार को सीआरपीएफ स्थित मेहता स्टेडियम एवं राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम पर  संपन्न हुए दो मैच के साथ हुआ। कार्यक्रम में बतौर अतिथि सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा, मध्य प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव अमित रंजन देव, राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी विकास शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सेठी, भाजपा नेता हेमंत हरित, महेंद्र भटनागर, आदित्य मालू, गौरव तिवारी, गौरव शर्मा, अनिल गोयल, गौरव चोपड़ा आदि मंचासीन थे।
इस राष्ट्रीय फुटबाल स्पर्धा का आगाज पुडुचेरी और अंडमान निकोबार के बीच सुबह 10:00 बजे सीआरपीएफ स्थित मेहता स्टेडियम तथा राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम पर खेले गए दो मैच से हुआ । अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया । शुभारंभ अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि फुटबॉल का खेल टीम को नई-नई तकनीक सीखाने के अलावा अनुशासन का परिचायक है । जो खिलाड़ियों को सफलता सेरूबरू करवाता है। नीमच की जनता का फुटबॉल प्रेम देश में अपनी अहम पहचान रखता  है। फुटबॉल खेल रही ये बेटियां भविष्य में राष्ट्र का नाम  दुनिया में रोशन करेगी। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि फुटबॉल मैच में जो टीम अपना ध्यान केंद्रित कर खेलती है उसे सफलता जरूर मिलती है। खेल के मैदान में छोटे बड़े का भेदभाव नहीं होता बल्कि सभी खिलाड़ी टीम भावना व अनुशासन के साथ उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हैं।  नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा ने कहा कि फुटबॉल की इस  बालिका प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश को अवसर मिला है। यह गौरव का विषय है। खेलो इंडिया के कारण कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़े हैं। बेटियां राष्ट्र का गौरव बनकर हर क्षेत्र में प्रतिभा दिखा रही है।
इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत पार्षद रामचंद्र धनगर, शंकर कप्तान,
राजेंद्र नामदेव, मोहम्मद रफीक, कमल रूपाली, अब्दुल हमीद, सचिव प्रमोद शर्मा, रमेश थापा, दीपक थापा, मुकेश चोपड़ा, संजय पंवार, भागीरथ अहीर, पवन गोविंद आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट सुनील पटेल जैन ने किया तथा आभार भाजपा नेता  समाजसेवी संतोष चोपड़ा ने व्यक्त किया।
सीआरपीएफ मेहता स्टेडियम में आयोजित प्रथम मैच में पांडिचेरी ने पांच गोल तथा अंडमान निकोबार टीम ने दो गोल किए । पांडिचेरी की टीम दो गोल से विजेता रही। दूसरे मैच में त्रिपुरा की टीम ने एक गोल तथा विपक्षी टीम आन्ध्र प्रदेश ने 7 गोल किये और मैच 7-1 से  विजय श्री प्राप्त की। इसी प्रकार राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में दो मैच खेले गए जिसमें प्रथम मैच उत्तर प्रदेश और सिक्किम के मध्य खेला गया। जिसमें दोनों टीम ने एक-एक गोल किया ओर मैच ड्रा रहा।  दूसरा मैच उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के बीच खेला गया। जिसमें मध्य प्रदेश ने 6 गोल किए और 6-0 से विजय श्री प्राप्त की। उत्तराखंड की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी ।
सोमवार 9 सितंबर को सीआरपीएफ के मेहता स्टेडियम में सुबह 10 बजे केरल और जम्मू कश्मीर के बीच पहला मैच तथा दूसरा मैच दोपहर 3 बजे चंडीगढ़ और गोवा के बीच खेला जाएगा। राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में दोपहर 3. बजे उड़ीसा और तेलंगाना के बीच एक मैच खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *