नीमच।
सर्व समाज जिला नीमच की संगठनात्मक व्यवस्था बनाने के लिए स्वर्णकार धर्मशाला में आज 8 सितंबर रविवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से सर्व समाज नीमच के लगभग 90 से अधिक समाजों को प्रतिनिधित्व करने हेतु सर्व समाज नीमच जिला की कार्यसमिति का प्रारंभिक रूप से गठन किया गया।
बैठक में सभी समाजों के अध्यक्ष एवम् समाज प्रमुख उपस्थित थे।सभी ने एकमत से सर्व समाज नीमच की कार्यसमिति के गठन को आवश्यक बताते हुए सर्वसमाज नीमच की संगठनात्मक व्यवस्था बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए और सर्वसम्मति से मार्गदर्शक मंडल का गठन किया । जिसमें मनोहर अजनानी, सुनील सिंहल, सुरेश अजमेरा, बालकृष्ण सोलंकी, बालचंद वर्मा, मनोज स्वर्णकार, सतपाल सिंह छाबड़ा, जंबू कुमार जैन, चंद्रशेखर शर्मा, नवीन खारोल, जगमोहन श्रीवास्तव, पंडित शैलेश जोशी एवं जितेंद्र सोनी को मनोनीत किया गया।
तत्पश्चात सर्वसमाज जिला नीमच की कार्य समिति का गठन किया गया जिसमें सर्वानुमति से राजेश सोनी, दिलीप शर्मा एडवोकेट, गिरिराज सिंह रूपपुरा, कपिल लक्षकार, मुकेश पथरोड, नरेश अहीर, राहुल नीमा, दशरथ खारोल, देवेंद्र लोधा, दीपक मुंदड़ा, प्रमोद पुरोहित, जितेंद्र सोनी (कॉलेज), सुनील खण्डेलवाल, भेरूलाल मालवीय, प्रीतम खारोल, राकेश खंडेलवाल, हरिओम चौहान, संजय चौरसिया, दिनेश शर्मा, दिलीप शर्मा, दलीचंद दरकुनिया को सदस्य नियुक्त किया गया। मार्गदर्शक मंडल एवं कार्य समिति का पुनः वृहद बैठक आयोजित कर विस्तार किया जाएगा । बैठक का संचालन पंडित शैलेश जोशी एवम् दीपक मुंदड़ा ने किया। आभार बालकृष्ण सोलंकी ने व्यक्त किया ।

