नीमच जिले की प्रभारी मंत्री के अनुमोदन पर जिले के पटवारियों का प्रशासनिक व स्वयं के व्यय पर स्थानांतरण किया गया है। जिसमें 28 पटवारियों की पदस्थापना में फेरबदल किया गया। इस सूची में नीमच, जावद और मनासा तीनों अनुविभाग के पटवारी शामिल हैं। स्थनांतरित पटवारियों को 1 सप्ताह में अपने वर्तमान पदस्थापना स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना है।
कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख से दिनांक 7 जुलाई 2023 को जारी आदेश के अनुसार पटवारी अजय जोशी को नीमच से सिंगोली, ओमप्रकाश शर्मा को मनासा से रामपुरा, दीपक पाल को रामपुरा से मनासा, भरत धाकड को रामपुरा से मनासा, निर्मल धाकड मनासा से नीमच, जगदीश वर्मा मनासा से जावद, भेरूलाल मालवीय मनासा से जावद, पुष्कर पाटीदार नीमच से मनासा, नागेश पालीवाल रामपुरा से सिंगोली, भीमराज सालवी रामपुरा से सिंगाली भेजा गया है।
वहीं, सुरेश यादव को जावद से सिंगोली, राजमल नागदा जावद से सिंगोली, गोविन्द सिंह परिहार जावद से जीरन, विजय सेवक जावद से नीमच, राजकुमार सिंगोली से जावद, स्वाती जैन जावद से सिंगोली,रवि राठौर नीमच से सिंगोली, मनोहर लाल पाटीदार जावद से जीरन, मुकेश मालवीय नीमच से मनासा, पंकज श्रीवास्तव जीरन से नीमच नगर,अक्षय कुमार बोराना नीमच से जावद,महेन्द्रपाल सिंह सिसोदिया नीमच नगर से नीमच,रामचंद्र पाटीदार नीमच से रामपुरा,आशीष शर्मा जीरन से सिंगोली, धरमचन्द पालीवाल रामपुरा से सिंगोली, योगेंद्र श्रीवास्तव रामपुरा से जावद,विष्णु पाटीदार सिंगोली से जावद ट्रांसफर किया गया।