MP NEWS: भाजपा का 11 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान,…

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक मे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में मनाने के लिए चलाया जा रहा है। अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, क्रांतिकारियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण होंगे और एमपी के एक करोड़ घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। इसमे 50 लाख तिरंगे भाजपा उपलब्ध कराएगी।बैठक के बाद वीडी शर्मा ने कहा कि आगामी स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान में 64523 बूथों पर शुरू कर रहे हैं। प्रदेश के 1.5 करोड़ घरों में तिरंगा पहुंचाने की तैयारी की है। हर घर हर व्यक्ति को तिरंगा उपलब्ध हो इसके लिए भी व्यवस्था की है। हर बूथ और मंडल पर तिरंगा बीजेपी के कार्यकर्ता पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के साथ युद्ध स्मारकों पर पुष्पांजलि और विभाजन विभीषिका के कार्यक्रम होंगे। हर जिले में विभाजन विभीषिका के कार्यक्रम होंगे। युवा मोर्चा 11,12 और 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालेगा। 12,13,14 अगस्त को युद्ध स्मारकों पर श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि कार्यक्रम होंगे।14 अगस्त को सभी जिलों में भारत विभाजन विभीषिका दिवस है। बीडी शर्मा ने कहा कि 14 अगस्त को युवाओं को विभाजन की विभाषिका को याद दिलाने के लिए प्रदर्शनी और जिला स्तर पर कार्यक्रम होंगे। इसमे सेल्फी विथ तिरंगा कार्यक्रम भी सोशल मीडिया पर चलाया जायेगा। बीडी शर्मा ने कहा कि अभियान के लिए मंडल की अभियान समितियों का गठन किया जाएगा। प्रदेश स्तर पर 5 सदस्यीय अभियान समिति बनाई गई है। 7 और 8 अगस्त को जिलों में अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे। मंडलों की बैठक 9 और 10 अगस्त को करना है।

विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस: 14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस मनाया जाएगा। नव जवानों को यह बताना है कि 14 अगस्त को क्या हुआ था। जिलों में प्रदर्शनी लगेगी और गोष्ठी होगी, जहां विभाजन के बारे में बताया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व है। इस पर्व के अवसर पर पार्टी का प्रदेशभर में घर घर पर तिरंगा अभियान के कार्यक्रम में सरकार सहयोग करेंगे। पहली बार 55 जिलों में पुलिस बैंड उपलब्ध कराए गए हैं। नगर स्थापना नगरी प्रशासन विभाग पंचायत स्तर पर पंचायत विभाग स्कूल शिक्षा उच्च शिक्षा और संस्कृति विभाग कार्यक्रम करेंगे। 10 अगस्त को नारी सशक्तिकरण के लिए कार्यक्रम होने वाला है। 25 हज़ारे जगहों पर एक साथ कार्यक्रम होंगे और महिलाओं को लाडली बहना और रक्षाबंधन का शगुन ट्रांसफर होगा। श्री कृष्ण के लिए भी मध्यप्रदेश का महत्व रहा है। इसलिए जन्माष्टमी पर भी संस्कृति विभाग को जोड़कर उत्सव मनाने की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *