चुनावी पिच पर पांचवीं बार करेंगे सकलेचा बैटिंग, नेता कम समाज सुधारक ज्यादा है सकलेचा

Spread the love
                                      – सुरेश सन्नाटा
नीमच।
सहजता, सरलता और कर्मठ कार्यशैली की पहचान ओम प्रकाश सकलेचा ऐसा नाम है जिन्होंने अपने  पिता पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार सकलेचा की राजनैतिक विरासत को आज तक कायम रखते हुए जो पहचान बनाई है वह निसंदेह उनकी दूरगामी सोच व कर्मठ व्यक्तित्व का ही परिणाम है। आज ओमप्रकाश सकलेचा स्वयं ऐसी पहचान हैं जो किसी अन्य पहचान के मोहताज नहीं हैं। जावद विधान सभा क्षेत्र से 4 बार चुन कर भोपाल विधानसभा में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सकलेचा पर भाजपा के प्रदेश व केन्द्रीय नेत्तृत्व ने बिना किसी बाधा के जो भरोसा जताया है वह उनके सफल जनप्रतिनिधित्व काल की ही देन है। क्षेत्र को देश ही नही अन्तर्राष्ट्रीय
पटल पर पहचान दिलाने की संकल्प शक्ति के साथ सकलेचा ने जिस तरह अपने विधान सभा क्षेत्र को विकास के नीत-नये आयाम चढ़ाने का श्री गणेश किया है वह किसी से छुपा नहीं है। अपना विधायक कार्यकाल हो या  मंत्रित्व कार्यकाल  वे -ऐसे कर्मशील योद्धा  हैं जो रात-दिन क्षेत्र के विकास की इबारत लिखने की और अग्रसर होते रहे हैं। नीमच जिला उनके कृतित्व, कार्य क्षमता एवं मिलनसार छवि का कायल होकर उन्हें अपना जनप्रतिनिधि चुनने में कतई संकोच नहीं करता है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें पुन: पांचवी बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी सौंपते हुए चुनावी रण में उतारा है। वैसे इस विधान सभा क्षेत्र में मुख्य मुकाबला भाजपा  और कांग्रेस के बीच ही होना है परन्तु एक निर्दलीय उम्मीदवार अगर चुनावी जंग में उतरता है तो यहां त्रिकोणी मुकाबला होने  से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।
अगर बात करें ओमप्रकाश सकलेचा के राजनैतिक व सामाजिक सफर की तो उनकी छवि राजनेता से ज्यादा समाज सुधारक के रूप में ज्यादा सामने आती है। क्योंकि वे बच्चों की शिक्षा हो, जन स्वास्थ्य हो अथवा इनसे जुड़ी व्यवस्थाओं को नीत- नये प्रयोग के साथ आगे बढ़ाकर जिले- क्षेत्र और प्रदेश के बच्चों को अन्तर्राष्ट्रीय पहचान बनाने की दिशा में अपनी राजनैतिक, व समाज सुधारक की भूमिका का निर्वहन बिना किसी लालच याने चुनावी जनाधार की चिंता किये बगैर करते है। यही वजह है  कि आज उनकी शख्सियत राजनेता के अलावा समाज सुधारक के रूप में अपनी देशव्यापी अग्रणी पहचान बना चुकी है। आंगनवाड़ी के माध्यम से बच्चों के विकास की बात हो या फिर विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की बात वे उन्हें विदेशी धरती तक पहुंचाकर उनके उज्जवल भविष्य की इबारत लिखने की सराहनीय भूमिका का निर्वहन करने में अपनी उर्जा लगाना नहीं भूलते है। यही  वजह है कि सकलेचा की राजनैतिक यात्रा को अनवरत जनमत अपने आशीर्वाद से दिल खोलकर नवाजता रहा है। स्पष्ट वक्ता और सर्वहितकारी सोच रखने वाले ओम प्रकाश सकलेचा की बदोलत जावद विधानसभा क्षेत्र को सोलर प्लांट, बायो  टेक्नोलॉजी पार्क वृहद सिंचाई योजना जैसी  अनेक सौगातें प्राप्त हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *