Breaking

महाआर्यमन सिंधिया के साथ धोखा, लगा दिया चूना……..

Spread the love

ग्वालियर: एमपी के ग्वालियर स्थित सब्जी मंडी में आढ़त करने वाली एक फर्म के मैनेजर ने समिति को लाखों का चूना लगाया है। साथ ही उसने फर्म के मायमंडी ऐप के जरिए भी 2 साल तक मंडी टैक्स को हड़पा है। जांच पड़ताल में यह गबन 12 लाख रुपए का सामने आया है। पुलिस ने आढ़त फर्म के कर्मचारी की शिकायत पर तत्कालीन मैनेजर शिवम गुप्ता और उसके दो साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन करने का मामला दर्ज कराया है। यह फर्म ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया से जुड़ा हुआ है।

मैनेजर ने बना ली दूसरी कंपनी : उल्लेखनीय है कि जनकगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज बड़ी सब्जी मंडी की एक समिति थोक में माल खरीद कर छोटे-मोटे दुकानदारों को सप्लाई करती थी। इसके लिए समिति ने एक मायमंडी का एक ऐप भी बना रखा था। इसी के मिलते जुलते नाम से सोसाइटी मैनेजर शिवम गुप्ता ने एक अन्य फर्म बना ली और जो मंडी टैक्स का दो फ़ीसदी पैसा मिलता था, उसे खुद ही रख लिया करता था। इस तरह से शिवम गुप्ता और उसके साथी कर्मचारियों ने मायमंडी और टैक्स के जरिए दो तरफा सोसाइटी से धोखाधड़ी की है।

मैनेजर पर एफआईआर दर्ज : मामला उजागर होने के बाद अब पुलिस ने समिति के ही अन्य कर्मचारी उत्कर्ष हण्डे की शिकायत पर शिवम गुप्ता और उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। धोखाधड़ी का यह मामला बड़ा भी हो सकता है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल 12 लाख रुपए का फ्रॉड सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *