Breaking

MP Weather : शनिवार को इन जिलों में बारिश/ओले का अलर्ट, छाए रहेंगे बादल

Spread the love

मप्र का मौसम बदला बदला सा है। 5 मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से प्रदेश में फिर बारिश, आंधी और ओले का दौर चल पड़ा है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में जमकर बारिश हुई और ओले गिरे। आज शनिवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किमी प्रति घंटा या उससे भी अधिक रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। फिलहाल पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश 4-5 दिन मौसम का इसी तरह का बना रह सकता है।

शनिवार को इन जिलों में बारिश/ओले का अलर्ट : 13 अप्रैल को विदिशा, रायसेन, छिंदवाड़ा, दमोह , सागर, भोपाल, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, और पांढुर्णा जिलों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आंधी, बारिश , ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा विदिशा, रायसेन, छिंदवाड़ा, दमोह और सागर के लिए ओले-बारिश, आंधी का ऑरेंज अलर्ट है। छिंदवाड़ा, विदिशा, अनूपपुर, अशोकनगर, बैतूल, नर्मदापुरम, पांढुर्णा, सिवनी, सीहोर, नरसिंहपुर, सागर, डिंडोरी, रायसेन और गुना में तेज रफ्तार में हवा चलने के आसार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *