Breaking

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस, लोकसभा चुनाव की घोषणा, 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में होंगे संपन्न, 4 जून को मिलेंगे नतीजे

Spread the love

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान के लिए दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार कुछ देर में लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव तारीखों की घोषणा करेंगें, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा की चुनाव का पर्व देश का गर्व है क्योंकि सबसे बड़े जीवंत लोकतंत्र का यह पर्व हमारे देश का त्यौहार है। सात चरणों में चुनाव संपन्न होंगे।
। चुनाव आयोग लोकतंत्र के इस महापर्व यानी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है स्वतंत्र निष्पक्ष और हिंसा मुक्त चुनाव कब की भागीदारी से संपन्न करवायेंगे। जम्मू कश्मीर के चुनाव ड्यू रहेंगे। इस बार लोकसभा चुनाव में एक करोड़ 82 लाख मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 1.5 करोड चुनाव अधिकारी 55 लाख ईवीएम मशीनों से 97 करोड़ मतदाताओं द्वारा 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन पर होने वाले मतदान की प्रक्रिया संपन्न करवाएंगे।

 

 

चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव की घोषणा करते हुए बताया कि19 से 1 जून तक सात चरण में चुनाव संपन्न होंगे 4 जून को नतीजे आएंगे पहले चरण 19 अप्रैल, दूसरा चरण 26 अप्रैल , तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई पांचवा चरण 20 मई , छठा चरण 25 मई, सातवां चरण 1 जून को चुनाव संपन्न होंगे। 4 जून को नतीजे आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *