नीमघ।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग राजेंद्र शुक्ल का आज 17 जनवरी 2026 शनिवार को वायुयान द्वारा प्रातः 10 बजे भोपाल से प्रस्थान कर प्रातः 10: 45 बजे नीमच हवाई पट्टी पर आगमन होगा। तत्पश्चात उपमुख्यमंत्री नीमच से कार द्वारा मनासा के लिए प्रस्थान करेंगे वे प्रातः 11:30 बजे मनासा पहुंचकर जीबीएस वायरस की रोकथाम एवं उससे प्रभावितों के उपचार के संबंध में रेस्ट हाउस मनासा पर बैठक लेंगे। श्री शुक्ल दोपहर 12:00 बजे मनासा में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दोपहर 12:45 बजे मनासा से नीमच के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 1.30 बजे नीमच हवाई पट्टी पहुंच कर स्टेट प्लेन से नीमच से रीवा जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।

