शिक्षक को छात्राओं से छेड़छाड़  करने  की मिली सजा, कलेक्टर ने किया निलंबित

Spread the love
झाबुआ। (AP NEWS EXPRESS)
कलेक्टर नेहा मीना ने शासकीय हाईस्कूल भैरूगढ के शिक्षक विकास डामोर को  छात्राओं के साथ अभ्रदता, अशिष्टता, छेड़-छाड़ किये जाने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुए  निलंबित किया है ।
प्राचार्य, सांदीपनि विद्यालय खवासा विकास खण्ड थांदला जिला झाबुआ  द्वारा प्रेषित पत्र अनुसार शासकीय हाईस्कूल भैरूगढ में पदस्थ माध्यमिक शिक्षक विकास डामोर द्वारा संस्था की कक्षा 8वीं एवं कक्षा 9वीं की छात्राओं के साथ अभ्रद, अशिष्टता, छेड़-छाड़ की जाने के संबंध में पंचनामा  किया जाकर, कार्यालय को प्राप्त हुआ । प्राप्त शिकायत की जांच हेतु 03 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया था। गठित जांच दल समिति द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में माध्यमिक शिक्षक  विकास डामोर का व्यवहार विद्यालय की छात्राओं के प्रति अत्यन्त अभद्र एवं अशिष्टता पूर्ण होना पाया गया । ऐसे में यह मामला छात्र की सुरक्षा से जुड़ा होकर, अत्यन्त ही गंभीर एवं संवेदनशील होने से  विकास डामोर, माध्यमिक शिक्षक, शा. हाईस्कूल भैरूगढ विकास खण्ड थांदला जिला झाबुआ को उक्त कृत्य हेतु म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में माध्यमिक शिक्षक  डामोर का मुख्यालय खण्ड शिक्षा कार्यालय वि.ख. झाबुआ जिला झाबुआ रहेगा।  निलंबन काल में इन्हें विधिवत जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *