श्री किलेश्वर महादेव ने जाना प्रजा का हाल , हजारों भक्त बने शाही सवारी के साक्षी

Spread the love
नीमच। (AP NEWS EXPRESS) 
श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को आज नीमच के राजा श्री किलेश्वर महादेव शहर वासियों का हाल जानने व जनता को आशीर्वाद देने नगर भ्रमण पर निकले । श्री किलेश्वर महादेव की शाही सवारी शाम 4:00 किलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण से भोले बाबा की आरती के बाद समाजसेवी अरुण अशोक अरोरा की अगुवाई में प्रारंभ हुई।
श्री किलेश्वर महादेव की  शाही सवारी ने हजारों भक्तों की जयकारों के बीच मंदिर प्रांगण से प्रस्थान किया। किलेश्वर महादेव शाही रथ में सवार होकर विशेष ढोल ढमाकों , झांकियों, बाहर से आमंत्रित कलाकारों के डमरू के साथ प्रदर्शन हुआ उनके गणों की विशेष उपस्थिति के साथ शहर वासियों को अपना आशीर्वाद लूटाने निकले। किलेश्वर बाबा के राजसी रथ के साथ विशालकाय नंदी, अघोरी नरमुंड के साथ, आदिवासी लोक नृत्य विद्युत चलित झकियां , आतिशबाजी शाही सवारी का विशेष आकर्षण थी। भोले बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए एवं उनकी अगवानी दर्शन करने के लिए समूचा मार्ग हजारों भक्तों की भीड़ से पटा था। शाही सवारी का शहर के लगभग अधिकतम चौराहों पर व मार्ग में अगवानी कर  स्वागत करने के लिए भक्तों में होड़ लगी हुई थी। समाज सेवी  संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, दुकानदारों आदि ने शाही सवारी का व नेतृत्व कर्ता शाही सवारी के संयोजक अरुल अशोक अरोरा का शहर के दर्जनों स्थानों पर मंच बनाकर फूल बरसते हुए स्वागत किया। शाही सवारी में राजश्री रथ पर सवार किलेश्वर महादेव शहर के प्रमुख मार्गो से होकर लगभग 8 घंटे तक भक्तों को दर्शन देते हुए वापस किलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *