नीमच: विधानसभा क्षेत्र नीमच के विधायक दिलीप सिंह परिहार की सहजता सरलता किसी से छुपी नहीं है। परंतु उनका एक दूसरा रूप भी है जो किसानों गरीबों पर होने वाले अन्याय के खिलाफ मुखर होकर अधिकारी हो या कर्मचारी उन्हें कतई माफ नहीं करता और उनका गुस्सा फूट पड़ता है। गरीबों किसानों की सहायता के लिए वह हमेशा खड़े नजर आते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें यातायात विभाग द्वारा गरीबों के साथ की जा रही कार्यवाही के दौरान उन्होंने यातायात कर्मियों को फटकार लगाते हुए हिदायत दी कि वे गरीबों को परेशान नहीं करें।