नीमच: विजया मित्र मंडल द्वारा 22 वीं पैदल कावड़ यात्रा नीमच से नीलकंठ महादेव तक रविवार 11 अगस्त को बैंड बाजों पर प्रवाहित होती भोले बाबा के भजनों की स्वर लहरियों के साथ निकाली जाएगी। भक्तों द्वारा अमृत जल का पूजन बावड़ी वाले बालाजी मंदिर में सुबह 7 बजे किया जाएगा। दोपहर 12:15 बजे नीलकंठ महादेव में भगवान भोलेनाथ महादेव का अभिषेक, दोपहर 12.30 बजे शिव भजन संध्या, दोपहर 1 बजे महा प्रसादी होगी। कावड़ यात्रा बावड़ी वाले बालाजी खाटूश्याम मंदिर से सुबह 8 बजे प्रारंभ होकर श्री राम मंदिर जाजू बिल्डिंग, घंटाघर, बड़े बालाजी मंदिर,बारादरी चौराहा रोडवेज बस स्टैंड, नीमच सिटी ,पिपली चौक, स्वामी विवेकानंद कॉलेज, लक्ष्मी मंगल वेयर हाउस पर श्रद्धालु भक्तों को स्वल्पाहार प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके बाद कांवड़ यात्रा ग्राम गिरदौड़ा, रेवली -देवली होते हुए नीलकंठ महादेव बोरखेड़ी पहुंचेगी। जहां आरती के बाद विसर्जन होगा। उल्लेखनीय है कि यह कावड़ यात्रा विगत 21 वर्षों से निरंतर निकाली जा रही है।