Breaking

NEEMUCH NEWS: परेशानी से जूझ रहे नंदी, किया ये बड़ा काम,…

Spread the love

नीमच। शहर के स्कीम नंबर- 36 में एक नंदी जख्मी अवस्था में घूम रहे थे, और नंदी की नाक रस्सी के दबाव के चलते कटने लगी थी। दर्दनाक के कारण नंदी आक्रमक हो गए, और काबू में नहीं आ पा रहे थे। मामले की जानकारी जब गौसेवा दल को लगी तो इसके सदस्य हरकत में आए, और सर्च अभियान शुरू किया।
लगातार 10 दिनों तक जख्मी नंदी को पकड़कर उसका उपचार करने का प्रयास किया गया। फिर मंगलवार की रात नंदी के स्कीम नंबर 36 ए में होने की सुचना मिलते ही गौसेवा दल की टीम मौके पर पहुंची, और फिर करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद नंदी को काबू में लेते हुए उसके नाक पर बंधी रस्सी को कांटा, और प्राथमिक उपचार किया। जिससे नंदी को राहत मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *