नीमच : आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विश्व सिंधी सेवा संगम युवा शाखा द्वारा पर्यावरण को बचाने के लिए विश्व सिंधी सेवा संगम युवा शाखा के सदस्यों ने जवाहर नगर स्थित विनु वाटिका में अशोक नीम,आम आदि फलदार ,छायादार पौधे रोपित किये। घर घर में तुलसी एवं मीठी नीम के पौधे भी वितरित कर पर्यावरण को हरा भरा रखने की लेकर ली ।
जाजू महाविद्यालय में ली शपथ, हुआ पखवाड़े का शुभारंभ
नीमच। सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर एनके डबरा के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। पखवाड़े के तहत जाजू कन्या महाविद्यालय के स्टाफ और छात्राओं द्वारा प्रकृति को हरा भरा रखने और प्रकृति के प्रति जागरूकता लाने को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी। जाजू कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर एन के डबकरा ने बताया कि हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस जाजू कन्या महाविद्यालय के स्टाफ और छात्राओं द्वारा मनाया जाता है इस वर्ष भी 15 दिवसीय पखवाड़े का शुभारंभ पौधारोपण एवं शपथ लेकर किया गया है।इस दौरान विद्यालय स्टाफ द्वारा नारा लेखन भी किया गया ।

