नीमच : (पवन सैनी) भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की लोकसभा चुनाव को लेकर होने वाले आगामी मल्हारगढ़ विधानसभा सम्मलेन संबंधी बैठक मल्हारगढ़ मंडल के ग्राम सौम्या नई आबादी में संपन्न हुई। मल्हारगढ़ मंडल महा मंत्री नीरज जोशी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री बंशीलाल मालवीय व मोर्चा मल्हारगढ़ मंडल अध्यक्ष कमलेश भमरोठा ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया।
बैठक में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी व सुनील सोलंकी ,मोहन वर्मा, गोविंद मालवीय ,जगदीश सोलंकी, शैलेंद्र मालवीय, अनिल सोलंकी, निखिल मालवीय , मदनलाल मालवीय,मंगल परिहार , गोपाल सिंह , पुष्कर सेन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे । बैठक का संचालन मोहन वर्मा ने किया व आभार गोविंद मालवीय ने माना!