नीमच: {कन्हैया शर्मा }एडीएम श्रीमती लक्ष्मी गामड़ ने शनिवार को ग्राम जमुनिया कला में कृषि साख सहकारी समिति जमुनिया कला में आयोजित किसानों के खसरा ई केवाईसी एवं फॉर्मर रजिस्ट्री करने के लिए आयोजित शिविर का निरीक्षण किया और ईकेवाईसी व फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य का जायजा लिया। एडीएम ने प्रबंधक को निर्देश दिए कि वे वे किसानों से संपर्क कर ,उन्हें खसरा ई केवाईसी करवाने हेतु प्रेरित करें और सोसाइटी में बुलाकर शेष रहे सभी किसानों के खसरा ई केवाईसी और फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण करवाए।