गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सीसीटीवी से हुए खुलासे के अनुसार यहां एक घरेलू सहायिका घर में 8 साल से काम कर रही थी। वह इस परिवार के लिए खाना बनाती थी जिसमें मालिक की फैमिली के लिए जो खाना बनाती थी । उसमें आता गुथने के दौरान पेशाब मिला देती थी। ऐसे में पेशाब मिला हुआ खानाखाने से धीरे-धीरे पूरा परिवार बीमारी की भेंट चढ़ गया। इस घिनौने कृत्य का खुलासा तब हुआ, जब मालिक ने अपनी रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगवाए, जिसमें यह करतूत कैद हो गई.
दरअसल, गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की एक सोसाइटी में रहने वाले एक रियल एस्टेट कारोबारी और उनका परिवार बीते कुछ महीनों से गंभीर रूप से बीमार हो गया था. परिवार के लोग पेट और लीवर की बीमारियों से जूझ रहे थे. शुरू में परिवार ने इसे सामान्य इन्फेक्शन समझकर डॉक्टरों से इलाज करवाया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। जब सेहत लगातार बिगड़ती गई तो उन्हें खाने में किसी गड़बड़ी की आशंका हुई. इसके बाद फैमिली के लोगों ने अपनी किचन और अन्य हिस्सों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए, ताकि खाने की तैयारियों पर नजर रखी जा सके. इसके बाद सीसीटीवी फुटेज में जो दिखा, वो बेहद हैरान और परेशान कर देने वाला था क्योंकि घर में काम करने वाली मेड रीना खाना बनाते समय उसमें पेशाब मिला रही थी। फुटेज में मेड रसोई के अंदर खाने में मूत्र को एक बर्तन में करके खाना बनाती नजर आई. इसके बाद उसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया. डीसीपी ने कहा कि शिकायत के आधार पर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में केस दर्ज किया गया है. आरोपी काम वाली महिला रीना को गिरफ्तार कर लिया गया है।

