नीमच:आज सोमवार के साथ आगाज हए श्रावण सोमवार पर शिवालयों में भक्तों का तांता लगा हुआ है जहां वे भोले की पूजा अर्चना अभिषेक कर घर परिवार की सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे है। शहर के किलेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की आवा- जाही होकर भीड़ लगी हुई है। किलेश्वर महादेव मंदिर पर विशेष साज सज्जा कर उसे नयनाभिराम बना मंदिर प्रबंधन समिति ने भक्तों के दर्शनार्थ खास इंतजाम किए हैं। जीरन नगर के किलेश्वर और हरवार गांव के जलेश्वर महादेव मंदिर पर भी लोग सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। रामपुरा क्षेत्र पाण्डव कालीन केदारेश्वर और कुकड़ेश्वर के सहस्त्र मुखेश्वर मंदिर पर भी भोलेनाथ की आराधना और पूजा अर्चना करने बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। जावद क्षेत्र के अति प्राचीन और सुखदेव मुनि की तपस्थली सुखानन्द, सिंगोली क्षेत्र के मोडिया महादेव मंदिर पर भी शिव भक्त बेलपत्र जल आदि लेकर श्रावन सोमवार पर पूजा करने पहुंच रहे हैं।