नीमच 11 जुलाई 2024, आर.सी.एम.एस.पोर्टल के विभिन्न माड्युल के संबंध मे कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में बुधवार को प्रशिक्षण आयोजित किया गया। आर.सी.एम.एस. के सम्भागीय सलाहकार श्री गौरव श्रीवास्तव ने इस प्रशिक्षण में उपस्थित में उपस्थित होकर नीमच जिले के राजस्व न्यायालयों के प्रवाचकों व अन्य राजस्व कर्मचारियों को आर.सी.एस.एम.पोर्टल के संचालन की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में आर.सी.एम.एस. पोर्टल पर राजस्व प्रकरणों को दर्ज करने, उसका निराकरण करने, आदेश अपलोड करने, प्रकरण में आदेश कोअमल करने, राजस्व अभिलेख में दर्ज करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षणार्थियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया।