Breaking

NEEMUCH NEWS: एक पेड़ मां के नाम…

Spread the love

नीमच ।(पवन सैनी) नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं कल्याण कमलमय समर्थक समिति (नेशनल वालिंटियर भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष/संस्थापक कृष्णा गुप्ता व अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार के मार्गदर्शन में कल्याण कमलमय समर्थक समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवार के नेतृत्व में गणपति गार्डन लाल माटी मैदान इंदिरा नगर गार्डन में नीम, आम, पीपल, कनेर,फल,फूल आदि पौधे लगाए गए। इस अवसर पर रहवासी क्षेत्र की मातु शक्तियों ने वृक्षारोपण के महत्व को समझाते हुए बताया कि वृक्ष से हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान होती हैं। जिसके बिना मानव जाति का अस्तित्व असंभव है ऐसे में हर मनुष्य को अपने आसपास के क्षेत्रों में एक-एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए जिससे हर मानव को शुद्ध हवा प्राप्त होने के साथ-साथ वृक्ष से उत्पन्न होने वाली ऑक्सीजन से मानव जीवन का विकास सुचारू एवं संतुलित रूप से हो सके।
इस मौके पर चंद्रशेखर जायसवार, दुर्गा शंकर दर्शाना, रोहित माली, समरथ राठौर, दिलीप लालवानी, मनोहर कैथवास, चंद्रप्रकाश (मोमू) लालवानी, मोहन यादव, रोहित नरवले विक्की थुलिया, उमेश , जयराम दसानी आदि एवं मातृशक्ति उपस्थिति थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *