*आज महाकुंभ के लिए रवाना होंगे तीन  हजार भाजपा कार्यकर्ता -विधायक परिहार*

Spread the love

नीमच।

दीनदयाल जयंती के उपलक्ष में भोपाल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष रूप से उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित रहेंगे। दीनदयाल उपाध्याय जयंती मिशन 2023 के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यकर्ताओं के इस  महाकुंभ में नीमच से शाम 7:00 बजे विशेष दीनदयाल ट्रेन प्रस्थान करेगी। जिसमें सभी मंडलों के 3000 भाजपा कार्यकर्ता सवार होकर नीमच से भोपाल पहुंचेंगे और इस महाकुंभ में  भाग लेंगे।
 उक्त जानकारी देते हुए नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं से महाकुंभ में पहुंचने का आह्वान करते हुए बताया कि कार्यकर्ता अपने-अपने मंडल अध्यक्षों से आवश्यक रूप से प्रवेशिका का बनवाकर निर्धारित समय पर रेल्वे स्टेशन पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *