अंतर्राज्यीय चोर गिरोह पकड़ाया: आरोपी गिरफ्तार,….

Spread the love

जीरन: पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अति. पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन, के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जीरन मनोज सिंह जादौन के नेतृत्व में अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के चार सदस्यो एवं चोरी गये एल्युमिनयम विद्युत के तार मय टेम्पो कमांक आरजे 09जीबी 7424 को जप्त व गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की गई।

जानकारी अनुसार दिनांक 18.06.24 को थाना जीरन पर विधुत मण्डल की ओर से एल्युमिनियम विद्युत वायर चोरी करने के संबंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट कमांक 173/24 धारा 379 भादवि की दर्ज करायी गई थी। घटना को पुलिस अधीक्षक द्वारा गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी जीरन को उचित निर्देश दिये गये जिस पर थाना प्रभारी जीरन द्वारा त्वरित कार्यवाही करने हेतु एक टीम का गठन किया गया जिस टीम द्वारा कार्यवाही करते आरोपी मोहम्मद रशिद पिता मोहम्मद रफीक निवासी निम्बाहेडा, खालीद पिता सच्चे खॉ निवासी निम्बाहेडा जिला चित्तौडगढ राजस्थान मय 150 मीटर एल्युमिनियम विद्युत वायर जप्त किया गया।

आरोपीगणो के बताये अनुसार उनके साथी आरोपीगण वकील पिता गोर्धन बंजारा व गुड्डु उर्फ श्यामलाल पिता हीरालाल बंजारा निवासीयान फतेहनगर पालसोडा को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनोज सिंह जादौन थाना प्रभारी जीरन प्रआर वीरेन्द्रसिह बोराना, प्रआर प्रदीप शिन्दे, आर लाखनसिह, आर महेश जाट, आर दीपेश काबरा आर सावन कल्याणे, आर वीरेन्द्रसिह सैनिक प्रकाश नागदा सैनिक विनोद व टीम का सराहनीय व उल्लेखनीय योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *