नीमच।
जावद-नयागांव रोड़ पर आज एक महिला बस की चपेट में आ गई जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
जावद थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिसमे एक महिला की मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई है। घटना गुरूवार दोपहर करीब 1 से 1.30 बजे के लगभग जावद से नयागांव के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार एक महिला बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई, मृतिका महिला का नाम मंगली बाई अठाना निवासी बताया जा रहा है ।

