चुनाव आयोग आज करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

Spread the love
नई दिल्ली।
लोकसभा चुनाव के सात चरणों के मतदान के बाद चार जून  यानी कल मतगणना होगी। चुनाव आयोग उससे पहले आज दोपहर 12.30 बजे मतगणना से एक दिन पहले  कॉन्फ्रेंस करेगा ।
 यह शायद पहली बार है, जब आयोग ने चुनाव खत्म होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। 19 अप्रैल को शुरू हुए सात चरणों का चुनाव एक जून को खत्म हुआ। 2019 के संसदीय चुनावों तक उप चुनाव आयुक्त प्रत्येक चरण के मतदान के बाद मीडिया ब्रीफिंग करते थे, लेकिन अब यह प्रथा खत्म कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान आयोग मतदान प्रतिशत से लेकर मतगणना तक की जानकारी साझा कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *