प्रदेश के मुखिया  का भाजपा प्रत्याशी गुप्ता के समर्थन में रोड शो आज

Spread the love
मनासा।(सुभाष व्यास)
 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 7 मई को मनासा में मंदसौर,नीमच,जावरा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के समर्थन में रोड़ शो करेंगे। दौरा कार्यक्रम की सूचना मिलते ही प्रशासन ने हेलीपेड और कार्यक्रम स्थल व रूट का निरीक्षण किया।  पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री के स्वागत अभिनंदन और रोड शो कार्यक्रम की तैयारियां शुरू की । मंदसौर,नीमच,जावरा संसदीय क्षेत्र में 13 मई को तीसरे चरण का मतदान होना हैं। भाजपा अबकी बार 400 पार के संकल्प के साथ हर बुथ को मजबूत करने में लगी हैं।
  रोड शो के बाद मुख्यमंत्री डा. यादव जनसभा को संबोधित करेंगे। मनासा विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू ने बताया कि 7 मई को  शाम 5 बजे लगभग मुख्यमंत्री मोहन यादव का मनासा आगमन होगा। नीमच रोड पर शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय के पीछे स्थित हेलीपेड पर उनका हेलीकाप्टर उतरेगा। यहां से वाहन काफिले के साथ मुख्यमंत्री रामपुरा नाका पहुंचेंगे। रामपुरा नाके से रोड शो शुरू होगा। जो मुख्य बाजार होते हुए बस स्टैण्ड अन्नपुर्णा मंदिर पहुंचेगा। यहां रथ के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री यादव भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री यादव के रोड शो  में मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी  रहेंगे। इसके अलावा राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, मनासा विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग, जावरा विधायक राजेंद्र पांडेय, गरोठ विधायक चंद्रसिंह सिसोदिया, नीमच जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, मंदसौर जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया आदि भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *